देवघर, अगस्त 8 -- देवघर। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आगामी 12 अगस्त 2026 को महाविद्यालय परिसरों में रक्तदान शिविर आयोजित करने को लेकर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर जिला इकाई की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को रेडक्रॉस के प्रतिनिधियों ने रमा देवी बाजला महिला कॉलेज एवं देवघर कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात कर रक्तदान शिविर के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की। ज्ञात हो कि यह पहल राज्यपाल सचिवालय झारखंड रांची के निर्देशानुसार की जा रही है। जिसके माध्यम से राज्य के विश्वविद्यालयों एवं उनके अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में नियमित रूप से रक्तदान कार्यक्रम आयोजित करने की दिशा में पहल करने का निर्देश दिया गया है। इसका एकमात्र उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए...