सीतापुर, फरवरी 28 -- सीतापुर, संवाददाता। रंगों के पर्व होली की दस्तक के साथ ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सुबह से लेकर देर रात तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। खासकर होली के लिए कपड़ों की खरीदारी तेज हो गई है। पारंपरिक परिधान खासतौर पर लोगों को लुभा रहे हैं। इसके अलावा रंग के समय पहने जाने वाले कुर्ते ,पजामे ,टोपी आदि की बिक्री भी जोरों पर है। बढ़ती बिक्री से दुकानदारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों में इन दिनों खास चहल-पहल है। लालबाग बाजार और घंटघर बाजार में सुबह 10 बजे से ही खरीदारी का सिलसिला शुरू हो रहा है, जो देर रात तक जारी रहता है। इसके अलावा रेडीमेड बाजार और थोक कपड़ा मार्केट में भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। दोपहर बाद बाजारों में रौनक और बढ़ जाती है। महिलाओं और बच्चों के लिए फैंसी परिधानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.