मेरठ, जून 4 -- अगले चार महीनों में युवाओं को नौकरी के लिए विभिन्न विभागों में बड़े मौके मिलने की उम्मीद है। अर्से बाद एडेड डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हेाने जा रही है। शासन ने प्रदेशभर में एडेड कॉलेजों में रिक्त पदों का ब्योरा मांगा है। मेरठ क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय मेरठ-सहारनपुर मंडल के एडेड कॉलेजों में रिक्त पदों का ब्योरा जुटा रहा है। जल्द ही प्रदेशभर में रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी होने की उम्मीद है। अगले चार महीनो में उप्र प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग और उप्र लोक सेवा आयोग सहित अन्य विभागों की 12 भर्ती परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। यह भी पढ़ें- युवाओं को मिलेगी सौगात, खाली पदों का ब्योरा जुटाना शुरू पहले से जारी 20 भर्ती प्रक्रियाओं में इंटरव्यू होने हैं। हा...