मधेपुरा, मार्च 9 -- कुमारखंड। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जनता दल (यूनाइटेड) में आधिकारिक रूप से शामिल होने पर जदयू कार्यकर्ताओं ने खुशी जतायी है । जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार गांधी ने कहा कि निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री के लिए यह सही समय है। नीतीश कुमार बिहार के राजनीति में लगभग दो दशकों तक असरदार नेतृत्व के साथ राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार के राजनीति में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। जदयू महासचिव नरेश कुमार ने कहा कि निशांत कुमार का पार्टी में शामिल होना समाज और राज्य के हित में सही कदम साबित होगा। मौकेपर नवीन कुमार, मनोज कुमार मोदी, उमाशंकर चौधरी, विनोद मंडल, प्रो प्रमोद यादव, बिष्णु कुमार फौजी, मुखिया राजीव कुमार, राम अवतार ठाकुर, रतन यादव, अशोक कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.