प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान को शुरू कर दिया गया है। जिला उद्योग केंद्र के डीआईसी शरद टंडन ने बताया कि इस योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए पांच लाख तक का ऋण मिलेगा। इस दौरान 10 प्रतिशत मार्जिन मनी सब्सिडी के रूप में मिलेगा।ऋण का चार साल तक ब्याज का भुगतान सरकार करेगी लेकिन परियोजना बंद होने पर सब्सिडी वापस ले ली जाएगी। शरद टंडन ने बताया कि इस योजना से युवाओं को नौकरी ढूंढने के बजाय खुद रोजगार शुरू करने का अवसर मिलेगा और जिले में छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...