संतकबीरनगर, जनवरी 22 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के अंतर्गत युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने को अभियान की प्राथमिकता है। वे भाजपा के मंडल अध्यक्षों, मंडल महामंत्रियों व अन्य पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, उनका फार्म-6 भरवाकर अनिवार्य रूप से नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया जाए। उन्होंने इसके लिए भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठित रूप से डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाएं और पात्र नागरिकों को मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं को सूची से जोड़ना केवल एक अभियान नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में सामूहिक जिम्मेदारी है। विधायक ने कार्यकर्ताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.