कानपुर, मार्च 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से विश्व ग्लूकोमा सप्ताह 10 से 16 मार्च तक मनाया जाएगा। सोमवार को आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, सचिव डॉ. शालिनी मोहन, डॉ. शरद बाजपेयी, डॉ. रुचिका अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में सप्ताहभर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। डॉ शालिनी ने बताया कि आंखों की गंभीर बीमारी काला मोतिया तेजी से फैल रही है। यह बीमारी केवल वृद्धावस्था में ही नहीं, बल्कि युवाओं में भी हो रही है। इसके बावजूद लोगों में इस बीमारी के प्रति जागरूकता का अभाव है। कहा कि आंखों की नसों की जांच व प्रेशर की जांच बहुत ही आसानी से कराई जा सकती है, जिससे ग्लूकोमा का समय रहते पता लगाया जा सकता है। डॉ अनुराग व डॉ. शरद ने बताया कि अगर किसी को बीपी, शुगर या थायरॉइड है। वह लंबे समय से स्टेरॉइड का सेवन कर रहा है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.