बांका, मई 14 -- बांका। एक संवाददाता बुधवार को बिहार सरकार, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित बिहार कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में समाहरणालय, बांका के सभागार में पीएम इंटरशिप योजना, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना एवं राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना पर एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता - सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम नवदीप शुक्ला, डीडीसी उपेन्द्र सिंह, हेमन्त कुमार सिंह, एसीईओ, बीएसडीएम एवं उप निदेशक (नियोजन), भागलपुर प्रमंडल, भागलपुर शंभु नाथ सुधाकर मौजूद थे।। जिला पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन जिला नियोजनालय, बांका के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उधोग केन्द्र, ब...