नोएडा, जून 11 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। सेक्टर-27 स्थित दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में सात दिवसीय नैतिक शिक्षा शिविर में पांचवें दिन गुरुवार को जैन धर्म, नैतिक शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही धार्मिक अध्ययन, प्रश्नोत्तरी और प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से बच्चों और युवाओं को नैतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया। आयोजन में बड़ी संख्या में ब्रह्मचारिणी डॉ. समता और डॉ. आराधना सहित जैन समाज के बच्चे, युवाओं और महिलाएं मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्र सेवा की भावना को आत्मसात करें:ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...