युवाओं को बुजुर्गों का सहारा बनाने की कवायद शुरू
चम्पावत, जून 23 -- योगेश जोशी,चम्पावत। युवाओं को बुजुर्गों का सहारा बनाने की कवायद शुरू की गई है। बुजुर्गों की देखभाल के लिए युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत युवाओं को तीस दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। समाज कल्याण विभाग अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वृद्धजनों की देखभाल के लिए जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगा। कार्यक्रम के तहत 30 युवाओं को तीन माह का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में आवास एवं भोजन की सुविधा मिलेगी। साथ ही प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद रोजगार उपलब्ध कराने में मदद की जाएगी। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण से रोजगार मिलने के साथ ही दक्ष मानव संसाधन तैयार करने में मदद मिलेगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि अभ्यर्थी 30 जून तक निदेशक समाज कल्याण कार्यालय हल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.