रांची, नवम्बर 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठित अबुआ सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा हुआ। झारखंड सरकार पारदर्शिता से काम कर रही है। युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से राज्य सरकार के ऊपर लगाए गए आरोपों के संदर्भ में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और जिन राज्यों में भाजपा शासित सरकारें हैं, वहां की जनता के साथ भाजपा न्याय नहीं कर रही है। राज्यहित व राष्ट्रहित में कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाई गई कई कल्याणकारी योजनाओं को भाजपा ने बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.