युवाओं को फोटोग्राफी कला की दी जानकारी
छपरा, जून 12 -- अमनौर, संवाददाता। सारण जिला फोटोग्राफर संघ व टैमरॉन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को अमनौर स्थित शिव-दीपा मैरेज हॉल में विशेष फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जिले के विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को फोटोग्राफी कला के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना था। कार्यशाला में प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीक, नवीन कैमरा उपकरणों और फोटोग्राफी के बदलते स्वरूप से अवगत कराया गया।
फोटोग्राफी के उपकरण विशेषज्ञों ने कैमरा लेंस के उपयोग, पोर्ट्रेट, वेडिंग, वाइल्डलाइफ व क्रिएटिव फोटोग्राफी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा कीं। साथ ही डिजिटल युग में फोटोग्राफी व्यवसाय को सफल बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर टैमरॉन के प्रबंधक निखिल प्रकाश और मार्केटिंग एक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.