सहरसा, मई 10 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। आर एम कॉलेज सहरसा पीजी फोर्थ सेमेस्टर के छात्रों का विदाई सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। रविवार को फाइनेंशियल लिटरेसी अबोंग यूथ विषय पर संगोष्ठी भी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रो. गुलरेज रोशन रहमान और पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. ललित नारायण मिश्र ने किया।

संगोष्ठी का उद्देश्य डॉ. कमलाकांत झा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने कहा कि युवाओं को फाइनेंशिल लिटरेसी की जानकारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पीजी फोर्थ सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने अपने अनुशासन का परिचय देते हुए अपने शिक्षकों का सम्मान रखा। उन्होंने कहा कि पीजी पास करने के बाद भी पढ़ाई समाप्त नहीं होती है। ज्ञान का कोई अंत नहीं होता है। सबों में जानने की जिज्ञासा होनी चाहिए। पूर्व प्रधानाचार्य ने कहा...