अलीगढ़, जनवरी 4 -- अलीगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला के तत्वावधान में कवि गोपालदास 'नीरज' के जन्मदिन के उपलक्ष्य में "गजलों और गीतों की शाम" झरना का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कवियों एवं कलाकारों ने गोपालदास 'नीरज' की अमर रचनाओं को गजलों और गीतों के माध्यम से प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि गोपाल दास नीरज की पुत्रवधू रंजना सक्सेना रहीं। महासभा की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. दिव्या लहरी ने कहा कि गोपालदास 'नीरज' का काव्य आज भी युवाओं को प्रेरणा देता है। ऐसी साहित्यिक संध्याएं नई पीढ़ी को हिंदी साहित्य से जोड़ने का कार्य करती हैं। महासभा के अध्यक्ष सचिन दीप्ति सिन्हा, कोषाध्यक्ष प्रीति सक्सेना ने संयोजन किया। कार्यक्रम में डॉ. ममता श्रीवास्तव, प्रो. प्रतिमा श्रीवास्तव, कल्पना भांति, अर्चना कुलश्रेष्ठ, अर्चना कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.