युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए गांव-गांव जाएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
भागलपुर, जून 7 -- गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत एक बैठक का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता जयकृष्ण सिंह ने की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पार्टी के निर्देशानुसार कांग्रेस सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाए। इस दौरान सभी लोगों ने एकजुट होकर प्रत्येक गांव-गांव में जाकर युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला के पूर्व महासचिव सह प्रखंड प्रभारी नागेंद्र मंडल उर्फ नवीन, सुनील तिवारी, शंकर पासवान, गोपाल झा, ब्रह्मदेव सिंह सहित कई लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- गायत्री परिवार की बैठक में सदस्यों का मनोनयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.