युवाओं को नौकरी लेने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बनने का आह्वान
देहरादून, सितम्बर 23 -- देहरादून। यूपीईएस में अभ्युदय-भारत राइजिंग फोरम की ओर से आयोजित यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में करीब 600 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका, भारतीय मूल्यों, स्वदेशी विकास और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण को लेकर संवाद हुआ। मुख्य वक्ता मुकुल कानिटकर ने कहा कि 2047 के भारत के निर्माण के लिए स्वदेशी विकास, अनुसंधान, नवाचार और देश में विकसित तकनीकों को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से पारंपरिक करियर विकल्पों से आगे बढ़कर उद्यमशीलता की सोच विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा केवल नौकरी पाने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मुख्य वक्ता से विभिन्न विषयों पर सवाल किए और अपने विचार साझा किए। ज्ञान, नवाचार, आत्मनिर्भरता और जिम्मेदार नागरिकता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.