लखनऊ, जनवरी 20 -- आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग प्रदेश में एआई आधारित नवाचार, डिजिटल स्किल्स व तकनीकी रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा लगातार कदम बढ़ा रहा है। विभाग के सेंटर फार ई-गवर्नेंस की ओर से मंगलवार को राज्य स्तरीय एआई-लेड इनोवेशन एंड कैपेसिटी बिल्डिंग कांफ्रेंस का आयोजन हुआ। कांफ्रेंस में सेंटर फार ई-गवर्नेंस व नासकाम के बीच फ्यूचर स्किल्स प्राइम कार्यक्रम के तहत एमओयू भी हुआ। जिसके तहत नासकाम के सहयोग से युवाओं को उभरती तकनीकों में प्रशिक्षित करने, उद्योग-उपयोगी कौशल विकसित करने व रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे। प्रमुख सचिव, आईटी व इलेक्ट्रानिक्स अनुराग यादव ने बताया कि कांफ्रेंस में एआई, डिजिटल स्किल्स, फ्यूचर स्किल्स, क्षमता निर्माण व रोजगार सृजन जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इसका उद्देश्य प्रदेश को एआई इनोवेशन हब के रूप में स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.