मिर्जापुर, सितम्बर 7 -- लालगंज,हिन्दुस्तान संवाद। संत पंकज महाराज की शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध और आध्यात्मिक-वैचारिक जनजागरण यात्रा रविवार को 17 वें दिन सहिरा-रानीबारी पहुंची। सत्संग समारोह में उन्होंने कहा कि मानव जीवन बार-बार नहीं मिलता। इसे सांसारिक व्यर्थ के कार्यों में गंवाने के बजाय प्रभु भक्ति और अच्छे कर्मों में लगाना चाहिए। ग्रामीणों ने फूलमाला पहनाकर और पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। संत पंकज महाराज ने कहा कि पुण्य कर्मों का उदय होने पर ही संत-महात्माओं का सत्संग प्राप्त होता है। संत जाति-पांति से ऊपर होते हैं और सभी को अपना मानते हैं। उनका उद्देश्य लोगों को गृहस्थ जीवन में रहते हुए प्रभु प्राप्ति का मार्ग बताना है। यह भी पढ़ें- पंकज महाराज ने मद्यनिषेध का किया आह्वान कलियुग में घर-परिवार की जिम्मेदारियां निभाते हुए साधना ...