विकासनगर, मार्च 25 -- कांग्रेस का नशा छोड़ो भारत जोड़ो अभियान बुधवार को लक्ष्मणपुर और रसूलपुर में चलाया गया। पूर्व मंत्री नवप्रभात ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। अभिभावकों को बताया कि बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण पछुवादून क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि विकासनगर समेत पूरा पछुवादून नशे के सौदागरों की गिरफ्त में है। नशे का कारोबार करने वाले युवाओं और छात्र-छात्राओं को निशाना बना रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.