युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
सीतामढ़ी, अप्रैल 13 -- मेजरगंज। क्षेत्र के युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने और समाज में फैलते नशे के दुष्प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से 'उड़ान युवा मंच' के तत्वाधान में एक दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता प्रखंड के माधोपुर स्थित एसएसबी कैंप से शुरू होकर पचहरवा चौक तक आयोजित की गई। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों में भारी उत्साह देखने को मिला।आयोजकों ने बताया कि इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों और युवाओं को खेलकूद से जोड़ना है ताकि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर एक स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़ सकें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। मौके पर उपस्थित बहेरा मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार , पचहरवा मुखिया अरविंद कुमार राय मेजरगंज मुखिया प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.