गिरडीह, जून 15 -- गिरिडीह/गांडेय, प्रतिनिधि। निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को स्थानीय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार और डीडीसी स्मृता कुमारी ने गांडेय प्रखंड से तीन प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये प्रचार वाहन लगातार 26 जून तक जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों व गांवों का भ्रमण कर आमजनों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा और नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश देगा। विधायक कल्पना ने कहा कि नशा समाज और विशेष रूप से युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। यह भी पढ़ें- सखी मंडल की दीदियां बनेंगी नशामुक्त अभियान की अग्रदूत इसके खिलाफ केवल प्रशासनिक कार्रवाई ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि जनजागरूकता और सामुदायि...