युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी के लिए चलाया जागरूकता अभियान
सीवान, सितम्बर 28 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को सदर अस्पताल में 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत जिले के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में लगातार सौ रविवार तक जागरूकता और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के पहले दिन सदर अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें 200 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में ब्लड शुगर, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन सहित अन्य स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: नशा मुक्ति युवा अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजितस्वस्थ जीवनशैली का संदेश स्वास्थ्य जांच के साथ स्वस्थ जीवनशैली का संदेश स्वास्थ्य शिविर में जांच कराने पहुंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.