युवाओं को नशे के खिलाफ किया जागरूक
हल्द्वानी, मई 27 -- हल्द्वानी। नैंसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग ज्योलीकोट में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और उनके बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए जागरूकता एवं काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिल्ली से पहुंचे करियर काउंसलर राजेश मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को सफल करियर निर्माण को लेकर जानकारी दी। तल्लीताल थाने के एसएसआई विमल मिश्रा ने 'पुलिस की पाठशाला' के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नशे के घातक दुष्प्रभावों, बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के कारण, मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से होने वाले नुकसान आदि के बारे में जानकारी दी। वहीं, ज्योलीकोट पुलिस चौकी प्रभारी श्याम सिंह बोरा ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर एक सुरक्षित, स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- युवाओं को नशे के खिलाफ किया जागरूक चेयरपर्सन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.