युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने के लिए किया जागरूक
रुडकी, जुलाई 1 -- भगवानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे ग्राम कालेवाला में पुलिस ने एक चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान युवाओं को समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने, सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने और खेलों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया गया। बुधवार को आयोजित चौपाल में कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने युवाओं को नशे के घातक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बर्बाद करता है। बल्कि पूरे परिवार और समाज को गर्त में धकेल देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.