जौनपुर, मार्च 9 -- सरकी, हिन्दुस्तान संवाद। एसपी इंटरनेशनल स्कूल सरकी का आठवां वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 में नई खेल नीति लागू की है। इसके तहत सभी स्कूलों में प्रतिदिन 40 मिनट खेल के लिए अनिवार्य किया गया है। सरकार ने यह भी व्यवस्था की है कि ओलंपिक, पैरा ओलंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश सरकार नौकरी देगी। मंत्री ने कहा कि आज युवा नशे की चपेट में आ रहा है, जो समाज और देश के लिए गंभीर चुनौती है। युवाओं को नशे से बचाना समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इसके लिए समाज को मिलकर नशा मुक्ति अभियान चलान...