युवाओं को नशामुक्त जीवन का संदेश दिया
फरीदाबाद, जून 5 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह के समापन पर शुक्रवार को सेक्टर-12 स्थित रेडक्रॉस भवन में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अभ्यर्थियों को तंबाकू सेवन, नशे की लत और उससे होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। रेडक्रॉस के उपाधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी ने बताया कि युवाओं को नशे से बचाना आज समाज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। वहीं, नायब तहसीलदार सुशील राठी ने अनुशासित एवं स्वस्थ जीवन को सफलता की कुंजी बताते हुए युवाओं को खेल, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- तंबाकू एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.