पूर्णिया, दिसम्बर 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मरंगा स्थित मां काली क्रिकेट ग्राउंड बिन्द टोला (मरंगा) में आयोजित चैम्पियन ट्रॉफी 2025 सीजन-4 के फाइनल मुकाबले का उद्घाटन पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने किया। इस अवसर पर खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। उद्घाटन के बाद सांसद ने मैदान में उतरकर खिलाड़ियों से मुलाकात की, उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना, अनुशासन व टीमवर्क के साथ शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं। संबोधन में सांसद पप्पू यादव ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि युवाओं को नशा, अपराध और नकारात्मकता से दूर रखने का भी सशक्त जरिया है। ऐसे टूर्नामेंट ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को मंच देते हैं और क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूत करते ...