गाजीपुर, फरवरी 14 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शनिवार को टैक्सी स्टैंड स्थित भाजपा के नगर कार्यालय में बजट-2026 युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो उत्तर प्रदेश राजेश राजभर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का बजट युवाओं, स्टार्टअप, रोजगार, कौशल और स्वरोजगार को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने युवाओं से नई योजनाओं का लाभ उठाकर समाज और देश को सशक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजयुमो विश्वप्रकाश अकेला ने की। उन्होंने कहा कि भारत के अमृतकाल में युवा शक्ति सबसे बड़ा परिवर्तन का माध्यम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.