शाहजहांपुर, मार्च 1 -- शहर के विशुंदयाल इंटर कॉलेज में विकासार्थ विद्यार्थी (एसएफडी) द्वारा "पर्यावरण जागरूकता संवाद 2026 एवं पौधारोपण" कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय जलवायु परिवर्तन, सतत विकास एवं युवा दायित्व रहा, जिसमें विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और जल संकट पर जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता आयुष्मान चौहान ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव गंभीर हैं और युवाओं को पौधारोपण, प्लास्टिक उपयोग में कमी व जल संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। आयुष श्रीवास्तव ने सतत विकास को भविष्य की पीढ़ियों से जोड़ते हुए पर्यावरण सुरक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम में पौधारोपण कर विद्यार्थियों ने प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.