कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- विश्व पृथ्वी दिवस 2026 के अवसर पर कोइलहा स्थित मधु वाचस्पति इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बुधवार को राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। उन्होंने युवाओं से अपील किया कि वे प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं। विशिष्ट वक्ताओं प्रो. एचके पांडेय, प्रो. विकास श्रीवास्तव और इंजी. जीसी दुबे ने जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, हरित ऊर्जा और सतत विकास जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का आयोजन निदेशक डॉ. एसपी गौतम के मार्गदर्शन और डीन इंजी. अजय सिंह के निर्देशन में हुआ। यह भी पढ़ें- पृथ्वी हमारा एकमात्...