गोरखपुर, जुलाई 15 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी के निर्देशन में बुधवार को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह ने इस वर्ष की थीम 'साझा भविष्य के लिए कौशल' पर व्याख्यान देते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डिजिटल कौशल, तकनीकी व व्यावसायिक दक्षता, नवाचार, नेतृत्व और उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बदलते समय में रोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए कौशल विकास बेहद आवश्यक है। एनसीसी के मेजर दीपक शाही ने कैडेटों को 'युवा सेतु' डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी देते हुए इसके उपयोग और लाभ बताए। इसके बाद फर्स्ट ऑफिसर भारत सिंह ने डिजिटल बोर्ड के माध्यम से लखनऊ से मुख्यमंत्री के विश्व युवा कौशल दिवस पर आयोजित सजीव संबोधन का प्रसारण दिखाया। यह भी पढ़...