युवाओं को टारगेट कर 10 से 30 हजार में खरीदे जा रहे बैंक खाते
जमशेदपुर, जून 10 -- साइबर अपराधियों ने अब ठगी के लिए युवाओं के बैंक खातों को नया हथियार बना लिया है। सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवाओं को हर महीने 10 हजार से 30 हजार रुपये कमाने का लालच देकर उनके बैंक खाते किराये पर लिए जा रहे हैं। बाद में इन्हीं खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त रकम की लेनदेन में किया जा रहा है। जमशेदपुर साइबर सेल को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से हर महीने औसतन 30 से अधिक ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिनमें बैंक खातों के दुरुपयोग की बात सामने आ रही है। जांच में पाया गया है कि बड़ी संख्या में युवा बिना जोखिम समझे अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक और मोबाइल बैंकिंग की जानकारी दूसरों को सौंप दे रहे हैं। साइबर पुलिस की तकनीकी टीम ऐसे संदिग्ध खातों की लगातार निगरानी कर रही है। सत्यापन के दौरान पकड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.