नैनीताल, मार्च 27 -- नैनीताल, संवाददाता। भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह (एवीएसएम, एनएम), चीफ ऑफ पर्सनल ने अपने आधिकारिक दौरे के दौरान शुक्रवार को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय नैनीताल का निरीक्षण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं को केवल सैन्य प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार और आत्मनिर्भर नागरिक बनने की दिशा में मार्गदर्शन देता है। उन्होंने विशेष रूप से ड्रोन संचालन और शिप मॉडलिंग जैसे तकनीकी प्रशिक्षण को भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। कहा कि भविष्य में एनसीसी के माध्यम से तकनीकी प्रशिक्षण, साहसिक गतिविधियों, आपदा प्रबंधन अभ्यास और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा। ग्रुप मुख्यालय पहुंचने पर ग्रुप कमांडर कमोडोर बल राजेश सिंह एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवीन सिंह डैला ने उनका स्वागत कि...