बदायूं, फरवरी 11 -- बदायूं, संवाददाता। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना 11 फरवरी बुधवार के लिए वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह बजट होगा। ऐसे में इस बजट पर युवा, किसान, व्यापारी, गृहणी, उद्यमी एवं नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी उम्मीद है। इन सभी का मानना है कि यूपी सरकार के बजट में हर किसी का ध्यान रखा जायेगा। सरकार किसी को निराश नहीं करेगी। विधानसभा चुनाव से पहले आज पेश होने जा रहे यूपी सरकार के बजट में युवा नौकरियां चाहते हैं और किसान गेहूं, धान, गन्ना समेत अन्य फसलों के मूल्यों में वृद्धि चाहते हैं, इसके साथ ही किसानों को इस बजट से एक अहम आस लगी है कि छुट्टा गोवंशों से निजात दिलाने के लिए कोई ऐलान किया जायेगा। वर्तमान में किसान छुट्टा गोवंश से ज्यादा परेशान हैं। यूपी सरकार के बजट पेश ...