रांची, सितम्बर 23 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों का पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा रोजगार जैसे गंभीर मुद्दे पर भी भ्रामक आंकड़े और झूठ परोस कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। वास्तविकता यह है कि हेमंत सोरेन सरकार युवाओं को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। भाजपा को कम से कम रोजगार के मुद्दे पर कुछ भी कहने का नैतिक हक नहीं है। भाजपा नेताओं को दो करोड़ नौकरी के वादे का हिसाब पहले देना चाहिए। केंद्र की सत्ता में भाजपा 11 साल से बैठी है, लेकिन जुमले के अलावा युवाओं को कुछ भी नहीं दिया है। दूसरी ओर हेमंत सरकार लगातार नौकरियां बांट रही है। विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि राज्य में बेरोजगारी और नियुक्तियों की सबसे ...