मेरठ, सितम्बर 5 -- मेरठ। आधुनिक खेती से जोड़ने और इस पर केंद्रित उद्यमों का प्रशिक्षण देते हुए सरदार पटेल कृषि विवि युवाओं को खेती से तरक्की राह दिखाते हुए उन्हें आगे बढ़ाएगा। फूल, फल और बेमौसमी सब्जियों की बढ़ती मांग के बीच युवाओं को आधुनिक तरीके से इनकी खेती करनी सिखाई जाएगी। खेती में तेजी से बढ़ते उपकरण एवं तकनीक से युवा ड्रोन उड़ाने से लेकर स्मार्ट सिंचाई और सेंसर का प्रयोग करना सीखेंगे। कीटनाशकों के दुष्प्रभाव एवं इनके सीमित उपयोग की बढ़ती मांग से युवाओं को जैविक कीटनाशक तैयार करते हुए उनका व्यवसायिक स्तर पर उत्पादन करने का प्रशिक्षण भी मिलेगा। युवाओं को खेती और संबद्ध क्षेत्रों के लिए प्रशिक्षण की यह तैयारी कृषि विवि कर रहा है। विवि ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित कर युवाओं को पहले प्रशिक्षण देगा और फिर उद्यम स्थापित करने में मदद करेगा। कृ...