युवाओं को कौशल विकास तकनीक की दी गई जानकारी
लोहरदगा, अक्टूबर 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में कौशल विकास और उच्च शिक्षा के लिए आईसेक्ट संस्था ने कौशल रथ कौशल विकास यात्रा का शुभारंभ सोमवार को किया। इसके जरिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और युवाओं को कौशल विकास तथा नवीनतम तकनीकों से परिचित कराया गया। मौके पर लोहरदगा रीजनल प्रभारी श्याम कुमार साहू ने कहा कि नीति आयोग ने विकसित भारत 2047 के लिए एआई को केंद्रीय भूमिका दी है।आईसेक्ट का यह अभियान इसी दृष्टिकोण जमीनी स्तर तक पहुंचने का प्रयास है। कौशल रथ के माध्यम से यह अभियान शहर से गांवों तक पहुंचेगा। एआई सेमिनार, कार्यशाला, करियर काउंसलिंग सत्र और तकनीकी प्रदर्शन भी आयोजित किए जा रहे हैं।इस क्रम में एमएलए महिला कालेज में काउंसिलिंग सत्र का आयोजन हुआ। आईसेक्ट एनएसडीसी साझेदारी में संचालित 250 से अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.