युवाओं को कौशल विकास और सामाजिक सहभागिता से जोड़ें
कानपुर, जुलाई 31 -- कानपुर देहात,संवाददाता। एडीएम प्रशासन अमित कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में युवाओं के कौशल विकास,सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से 'माई भारत पोर्टल' के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम प्रशासन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के अधिक से अधिक युवाओं का 'माई भारत पोर्टल' पर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, इससे युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वयंसेवी गतिविधियों, कौशल विकास कार्यक्रमों एवं नेतृत्व विकास से संबंधित अवसरों का लाभ प्राप्त मिल सके। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सकारात्मक दिशा प्रदान करने के लिए पोर्टल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.