युवाओं को कौशल प्रशिक्षण व रोजगार से जोड़ने पर हुई बैठक
पाकुड़, अगस्त 26 -- टैगोर सोसाइटी फॉर रूरल डेवलपमेंट गढ़बाड़ी, महेशपुर के सहयोग से ग्रामीण आजीविका, आय वृद्धि एवं रोजगार के अवसरों को लेकर श्रीरामगड़िया पंचायत भवन में बुधवार को फिलिप टुडु की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में झारखंड सरकार के कल्याण विभाग के एसपीवी पीआरईजेएचए फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जोड़ना, परिवारों की आय बढ़ाना और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था। कल्याण गुरुकुल के प्रमोद कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा और मेहनत की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही प्रशिक्षण और रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने की। उन्होंने कहा कि कल्याण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.