रिषिकेष, मार्च 25 -- एम्स ऋषिकेश में बुधवार को नेशनल यूथ कॉक्लेव-2026 'युवा जोश' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने युवाओं को बेहतर जीवन के लिए अच्छी सेहत के साथ-साथ मजबूत वित्तीय प्रबंधन अपनाने की सलाह दी। संस्थान के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज कुमार, डीन (एकेडमिक) प्रो. सौरभ वार्ष्णेय, एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव वेंकट एन. चलासानी, वरिष्ठ सलाहकार सूर्यकांत शर्मा और आयोजन सचिव डॉ. संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से किया। प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि 'युवा जोश' जैसे कार्यक्रम युवाओं को प्रेरित करने का अच्छा माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने की अपील की। मुख्...