गाज़ियाबाद, जुलाई 12 -- गाजियाबाद। जिले से ओ लेवल और सीसीसी जैसे कंप्यूटर कोर्स में युवाओं को दिए जाने वाले प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने कि तिथि को बढाया गया है। जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी पीयूष चंद्र राय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इन कोर्सों की अधिकृत संस्था निलिट द्वारा परीक्षा कराई जाती है, जिसके बाद संस्था द्वारा परीक्षा में चयनित युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए इच्छुक युवा अब 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पहले अंतिम तिथि 14 जुलाई थी। इसके लिए युवा विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.