लखीमपुरखीरी, जनवरी 29 -- बार्डर के चिन्हित वाइब्रेंट गांवों के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल एसएसबी कर रही है। तृतीय वाहिनी एसएसबी के सीमा चौकी बेलापरसुआ के उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। तृतीय वाहिनी एसएसबी कमांडेंट देवानन्द ने प्रशिक्षण की शुरुआत कराई। नागरिक कल्याण कार्यक्रम गृह मंत्रालय निधि के तहत रोजगार से युवाओं को जोड़ना है। वाइब्रेंट गांवों के 25 बेरोजगार युवाओं को 15 दिवसीय मोटर मैकेनिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 11 फरवरी तक चलेगा। उपकमांडेंट प्रशांत गौतम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंकित प्रकाश लेफ्टनेंट कर्नल 26वीं वाहिनी एनसीसी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। सरस्वती विद्यालय बेलापरसुआ के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित किया। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.