महाराजगंज, अप्रैल 6 -- महराजगंज, निज संवाददाता। युवाओं को भविष्य की तकनीक से जोड़ने और उन्हें डिजिटल दुनिया के खतरों से सुरक्षित रखने के लिए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने एक बड़ी पहल की है। विश्वविद्यालय ने अपने सभी संबद्ध महाविद्यालयों में एआई फॉर ऑल कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में कुलसचिव ने सभी प्राचार्यों को दिशा-निर्देश जारी कर छात्रों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है।विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर इस अभियान को मिशन मोड में चलाने का निर्देश दिया है। पत्र के मुताबिक उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तकनीक के प्रति साक्षर बनाना है। साथ ही उन्हें रोजगार के आधुनिक अवसरों के लिए तैयार भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.