प्रयागराज, अप्रैल 17 -- डीएम मनीष कुमार ने शुक्रवार को एनआईसी सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा के दौरान बैंकों पर नाराजगी जाहिर की। युवाओं को ऋण देने में एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, कोटक महिंद्रा आदि बैंकों के प्रबंधकों को कार्यशैली सुधारने के लिए कहा। चालू वित्तीय वर्ष के दौरान योजना के तहत बैंकों की ओर से आवेदन की स्वीकृति व वितरित ऋण की समीक्षा की गई। ऋण वितरण में बेहतरीन प्रदर्शन पर बैंक ऑफ बड़ौदा, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया की सराहना की। डीएम ने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष ऋण वितरित करें। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक मणि प्रकाश मिश्र, जीएम जीआईसी शरद टंडन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.