युवाओं को उद्यमिता का हुनर सिखाएगी क्षमता संवर्धन कार्यशाला
संभल, सितम्बर 10 -- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए तैयार करने के उद्देश्य से 11 सितंबर को चन्दौसी में क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित की जाएगी। सेक्रेड हार्ट सीनियर कॉन्वेंट स्कूल, मुरादाबाद रोड स्थित ऑडिटोरियम में होने वाली कार्यशाला में युवाओं को योजना की सुविधाओं, ऋण प्रक्रिया और उद्यम शुरू करने से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। पहली पाली में राजकीय पॉलिटेक्निक और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों समेत निर्धारित प्रतिभागी शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: स्टार्ट अप इंडिया व तेजस क ी मिली छात्रों को जानकारी इसके अलावा डिग्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.