धनबाद, सितम्बर 23 -- स्वामी विवेकानंद का संदेश आज के युवाओं के लिए काफी प्रासंगिक है। युवाओं को आलस्य, जड़ता, ईर्ष्या और पहल करने की कमी से बाहर निकलकर अपने जीवन और देश के उद्देश्य को समझना होगा। यह कहना है विवेकानंद रॉक मेमोरियल एवं विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी की अखिल भारतीय अध्यक्ष पद्मश्री निवेदिता रघुनाथ भिड़े का। वे मंगलवार को आईआईटी आईएसएम में आयोजित शताब्दी व्याख्यान को संबोधित कर रही थीं। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की ओर से संस्थान के शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित कार्यक्रम का विषय अराइज, अवेक, एंड स्टॉप नॉट टिल द गोल इज रीच्ड : अ मैसेज फॉर द यूथ (उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त होने तक मत रुको : युवाओं के लिए एक संदेश) था। भिड़े ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का प्रसिद्ध संदेश केवल व्यक्तिगत सफलता के लिए प्रेरित करने वाला वाक्य नहीं...