युवाओं को आधुनिक विषयों में दक्ष और किसानों को आत्मनिर्भर बनाएं: मुख्यमंत्री
गोरखपुर, जून 15 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष महंत योगी आदित्यनाथ ने रविवार की शाम महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की साधारण बैठक में विभिन्न संस्थाध्यक्षों और शिक्षकों से आह्वान किया कि वे युवाओं को एआई, साइबर, स्पेस साइंस आदि आधुनिक विषयों में दक्ष बनाएं। उन्होंने कहा कि हमें वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करना है। देश के जवान और किसान को सशक्त बनाकर ही स्वर्णिम भविष्य की नींव रखी जा सकती है। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से काम करने की जरूरत बताई। 'दिग्विजय नाथ एलटी प्रशिक्षण महाविद्यालय' अब से 'दिग्विजय नाथ कॉलेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन' के नाम से जाना जाएगा। बैठक में इसकी औपचारिक घोषणा भी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.