युवाओं को आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रेरित
बरेली, मार्च 25 -- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीसलपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ एवं माय भारत की ओर से मंगलवार को विकसित भारत युवा संसद एवं युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार रहीं। इस दौरान राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित मोहित शर्मा ने युवाओं को आत्मनिर्भरता और देश निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इसके लिए उन्हें स्मृति चिन्ह व शाल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रो. नवीन कुमार, प्रो. विजय, प्रो. पूनम सहित शिक्षक समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.