लखनऊ, मई 29 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता बीबीएयू में शुक्रवार को लिविंग द विवेकानंद वे : प्रैक्टिकल स्पिरिचुअलिटी फॉर मॉडर्न इंडिया पुस्तक पर संवादात्मक चर्चा का आयोजन किया गया। इस पुस्तक का सह-लेखन अनुवाद सॉल्यूशंस की डॉयरेक्टर डॉ. अनन्या अवस्थी एवं विवेकानंद केंद्र, उत्तर प्रांत के उपप्रमुख डॉ. निखिल यादव ने किया। कार्यक्रम में लोक गायिका मालिनी अवस्थी, शिक्षा विभाग के कार्यवाहक विभागाध्यक्ष डॉ. हरिशंकर सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुभाष मिश्रा आदि ने विचार व्यक्त किये। बीबीएयू कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि नई पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद व डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन, विचारों एवं संघर्षों को गहराई से समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि हमें 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करना है, तो केवल आर्थिक प्रगति ही नहीं, बल्कि सामा...