कानपुर, मार्च 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि आज का युवा कुछ नया करने में विश्वास रखता है। यही वजह है कि युवा पीढ़ी का पूरा जोर नवाचार पर है। नया जानने और करने की ललक देश की उन्नति करा रही है। युवा चाहे हमारे या आपके घर के हों, उन्हें आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ें। सीएसए के गोल्डन जुबली वर्ष पर कृषि विवि एवं एमएसएमई विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता कॉनक्लेव के दूसरे दिन पूर्व राष्ट्रपति यहां आकर काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने स्टार्टअप्स, स्थानीय उद्योगों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उद्यमिता को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक जिला एक उत्पाद की चर्चा करते हुए कहा कि यह योजना काफी बेहतर और सफल रही। पूर्व र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.